श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद किया ग्रहण

Advertisements

श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद किया ग्रहण

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): तिसरा एवं आसपास के क्षेत्र में छठ पर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना पूजा का आयोजन किया गया।
पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन सहित अन्य संस्थाओं से जुड़े लोग
गोल्डन पहाड़ी पहुंचे एवं छठ मैया का प्रसाद ग्रहण किया।
लोगों ने बताया कि यह त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। आस्था का यह त्यौहार है। उन्होंने छठ माता से कामना की पूरे क्षेत्र के लोग सुख शांति से रहे। इस त्यौहार में उगते एवं डूबते सूरज भगवान को दिया जाता है।
लोगों ने बताया कि न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी इस त्यौहार को मनाया जाता है। उनकी कृपा अपरंपार है। जो भी लोग माता रानी से मनोकामना मानते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। छठ वर्ती प्रेमशिला देवी ने बताया की आज से मंगलवार सुबह तक वे लोग उपवास में रहेंगे। पानी तक नहीं पीना है। सब माता रानी का कृपा है। उन्हीं की कृपा से पूजा संपन्न होता है। एमओसीपी में रितेश निषाद के यहां भी खरना पूजा का आयोजन किया गया।
तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, मुकुंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई, चादं कुइया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, मजदूर नेता  हराघन मोदक, अजय देव, कन्हैया सिंह, कारू दास , भाजपा के बिरंची सिंह, सपन बनर्जी, प्रेम कुमार, अमृत महतो, चंदन कुमार बाउरी, माले  नेता बिंदा पासवान सहित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top