Advertisements



जोगता में छठ पूजा की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): छठ पर्व को लेकर सेंदरा छठ घाट को सजाने की तैयारी अंतिम चरण में है। व्रतियों की सुविधा के लिए साफ सफाई, पंडाल, लाइट, रास्ता बनाने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को जोगता थानेदार के साथ पूजा समिति के सदस्यों ने तैयारियों का जायजा लिया।
थानेदार पवन कुमार, पूजा समिति के अनुज कमार सिन्हा, सुखदेव विद्रोही, आजाद अन्सारी, सुनील यादव, एस के मोबिन , हसीब खान, असगर मिया, मन्नु महतो, मंगल चौहान, निर्मल कुमार थे।
