Advertisements



गोलकडीह छठ तालाब की सफाई में जुटे बिरसा मुंडा सेना के सदस्य
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): नगर निगम के वार्ड -46 अंर्तगत गोलकडीह छठ घाट तालाब की सफाई शुक्रवार को बिरसा मुंडा सेना (सामाजिक संगठन) के द्वारा श्रमदान से किया गया। सेना के अध्यक्ष पंकज बाल्मीकि ने बताया कि सफाई के लिए नगर आयुक्त को आवेदन दिया था, लेकिन सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। इसके बाद बिरसा मुंडा सेना के द्वारा निजी खर्चे पर जेसीबी मशीन मंगवा कर और सदस्यों के द्वारा श्रमदान कर तालाब की सफाई की जा रही है।
मौके पर आमिर बाउरी, अमन साहनी, मनोज तूरी, राहुल राय, पप्पू कुमार, राकेश, संतोष, मंगल बाउरी, मिथुन, प्रहलाद पासवान, राजा रवानी, अभिषेक वर्मा आदि थे।

