Advertisements


भरभराकर गिरा अंग्रेजों के जमाने का झरिया उप डाकघर का भवन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): अंग्रेजों के समय का बना हुआ झरिया उप डाकघर का एक भवन शुक्रवार को भरभराकर गिर गया। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। संयोग अच्छा था कि घटना के समय डाककर्मी ड्यूटी पर नहीं आए थे, नहीं तो भयंकर हादसा हो सकता था। भवन गिरने से काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने पर डाकघर के अधिकारी निरीक्षण को पहुंचे हैं। पोस्ट मास्टर सुशील कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति को हानी नहीं पहुंची है। संयोग अच्छा था की सुबह में गिरा नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल डाककर्मी डरे एवं सहमे हुए काम कर रहे हैं। बिजली व्यवस्था भी खत्म हो गई है।
