पैक्स के जमाकर्ता करेंगे थाना का घेराव: चेयरमैन आशा

Advertisements

पैक्स के जमाकर्ता करेंगे थाना का घेराव: चेयरमैन आशा
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर पैक्स की विभिन्न शाखाओं से लोन लेकर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर जमाकर्ता जल्द ही थाना का घेराव करेंगे। उक्त जानकारी जोड़ापोखर बस्ती शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में पैक्स के चेयरमैन आशा हेंब्रम ने दिया।

उन्होंने कहा की पैक्स 2015-16 में बंद होने के बाद 3 करोड़, 27 लाख रुपये का लोन बकाया हैं। जिसमे झरिया थाना क्षेत्र के 44, जोड़ापोखर में 13, लोदना में 4, अलकडीहा में 2, बलियापुर में 6, धनबाद चांदमारी में16, राजगंज में 1 लोनधारक शामिल हैं। इनलोगों के खिलाफ वारंट निर्गत होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए इन सभी थाना का घेराव किया जायेगा। लोन भागा, झरिया, डिगवाडीह, चांदमारी ब्रांच से लिया गया है।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन संवाद योजना 15-16 में बंद होने के बाद ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
वार्ता में आनंद बेसरा, मनोज महतो, कृष्णा महतो, बसुदेव महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top