आटीआइ छात्र का निधन, छाताकुली में शोक की लहर
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के छाताकुली निवासी 18 वर्षीय छात्र सोनू कुमार महतो का निधन शनिवार को हो गया। वह संतोष महतो व संज्योति देवी का एकलौता पुत्र था। वह सावलापुर स्थित आईटीआई का छात्र था। बताया जाता है कि कुछ दिनों से वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसे इलाज हेतु कोलकाता स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की शाम निधन हो गया । छात्र के निधन से पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, उप मुखिया विमल महतो, कैलाश महतो, प्रकाश महतो, भोलानाथ महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।