


महागौरी पहाड़ी माता मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): महागौरी पहाड़ी माता सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी। 151’कलश लेकर श्रद्धालु इलाके का भ्रमण करते हुए चार कोनिया तालाब पहुंचे। यहां
आचार्य रवि चक्रवर्ती, आनंद चक्रवर्ती ने वेद मंत्रोचार के बीच कलशों में जलभरण करवाया। श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। शेरावाली मां, मां अंबे, भवानी दुर्गा मैया की जय के उदघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। ढोल -ढाक- नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। कमेटी के मनजीत सिंह ने कहा कि 2019 से यहां मां की पूजा का आयोजन होते आ रहा है। इसके पहले लोगों को दूर दराज जाना पड़ता था।  यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष रघुनंदन सिंह, सचिव मनजीत सिंह, प्रताप सिंह, बलराम सिंह, अमर सिंह,  अमृत महतो,  चंदन बाउरी, विश्वनाथ सिंह, विशाल सिंह, गौतम सिंह, पंकज रजवार, किशोर सिंह, सुलेखा देवी, जानवी देवी, माया सिंह, मिस्टी सिंह, परी सिंह, रोहित सिंह, मनीता देवी, बजरंगी रजवार आदि शामिल थे।
