

डिगवाडीह में शहीद ए आजम भगत सिंह को किया गया नमन
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष मदन राम के डिगवाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। अतिथियों ने भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन के महान संघर्षों का व्याख्यान करते हुए बताया गया कि वीर शहीदों के बलिदान से ही हमारे देश को आजादी मिली है। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, संगठन सचिव शिवकुमार यादव ,आदित्य नारायण, भगवान सिंह, दिनेश खरवार ,राजेश राम , बोलाई सिंह, महेंद्र कुमार, अहमद अंसारी, जसीम अंसारी, दिलीप साव, अनवर अंसारी, तारकनाथ मुखर्जी ,शबनम परवीन, इम्तियाज अंसारी , टरना अंसारी, मुन्ना खरवार, नेबू प्रमाणिक, शमशाद खान, संगठन सचिव युवा मोर्चा डब्लू अंसारी आदि उपस्थित थे ।
