मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन, बिरसेन समेत तीन माओवादी मारे गए

मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन, बिरसेन समेत तीन माओवादी मारे गए

 

हजारीबाग जंगल में गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस तथा कोबरा की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, सहदेव सोरेन व विष्णुगढ़ तो बिरसेन डुमरी का रहने वाला था 

 

सुरक्षा बलों ने छह महीने में दो एक करोड़ के इनामी माओवादियों को मार गिराया 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी व भाकपा माओवादी केंद्रीय कमिटी के सदस्य अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश, 25 लाख रुपये के इनामी व भाकपा माओवादी स्पेशल एरिया कमिटी के सदस्य गिरिडीह जिले के डुमरी थाना अंतर्गत जरीडीह निवासी रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन समेत तीन माओवादी मारे गए हैं। मारा गया सहदेव सोरेन हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंदेरी गांव का रहने वाला था। सुरक्षा बलों ने घटना स्थल के पास से तीन एके 47 आटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं।

सुरक्षा बलों का आपरेशन जारी है। घटनास्थल गिरिडीह और बोकारो जिले की सीमा से सटा हुआ है।

विदित हो कि छह महीने के अंदर सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी दूसरे माओवादी को मार गिराया है। इसके पूर्व 21 अप्रैल को ललपनिया स्थित लुगुबुरू पहाड़ी पर सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के नावाटांड़ निवासी प्रयाग मांझी व उसके सात सहयोगियों को मार गिराया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top