जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त
डीजे न्यूज, धनबाद: शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद, जमीन की मापी कराने, ग्रीन राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में बदलने, आवास आवंटन करने, बीपीएल कोटे से स्कूल में नामांकन करने, आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार करने, अनुकंपा के आधार पर नियोजन, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, रैयती जमीन पर जबरन रोड बनाने, मोहनपुर स्थित शराब दुकान को बंद करने अथवा स्थानांतरित करने, पारिवारिक समस्या का समाधान करने, रोजगार तथा शिक्षा समेत समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top