


झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पांच सूत्री मांगपत्र देकर समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार सिंह तथा महासचिव मो. ताहिर ने कहा है कि 18 व 19 सितंबर को कलमबद्ध हड़ताल, 24 सितंबर को प्रखंडों में धरना, 25 सितंबर को जिला स्तरीय धरना, 07 व 08 अक्टूबर को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रांची स्थित कार्यालय के समक्ष धरना, 30 व 31 अक्टूबर को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा है कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु सतत प्रयासरत रहते रहे हैं तथा सभी कार्यों का पूर्णतः जिम्मेदारियों का वहन करते हुए सरकार के अन्य योजनाओं का निर्वाहन करते हुए आ रहे है।
प्रमुख मांगें
सोसाइटी एक्ट को खत्म कर आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की सुविधा सुनिश्चित करने, एनएमएमयू पॉलिसी लागू करना,
प्रखंड स्तर के स्तर-07 एवं स्तर-08 के कर्मियों को वरीयता, अनुभव एवं योग्यता के आधार पर उच्चस्तरीय पदों पर आंतरिक प्रोन्नति, जेएसएलपीएस कर्मियों का 10% के दर से वार्षिक वेतन वृद्धि, स्तर-07 व स्तर-08 के सभी कर्मियों को उनके गृह जिले के निकटवर्ती प्रखंडों में पदस्थापना आदि है।
