संक्षिप्त खबरें:- बुजुर्ग झामुमो कार्यकर्ता का निधन

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-
बुजुर्ग झामुमो कार्यकर्ता का निधन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बुजुर्ग झामुमो कार्यकर्ता 72 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल अंसारी का निधन बुधवार को हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर बलियापुर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, सचिव निर्मल रजवार, मोहम्मद सलीम अब्दुल कादिर, ईश्वर मरांडी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
————————————–
मारपीट के मामले में प्राथमिकी
बलियापुर: कर्माटांड़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के मामले में बलियापुर थाना में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी ग ई है। शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जूट गई है। मालूम हो कि मंगलवार को कॉलोनी में दो गुटों के बीच विवाद हो जाने के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया था। घटना में शुरू रवानी गंभीर रूप से घायल हो गया।  जख्मी का इलाज धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल में करवाया गया। मारपीट के इस मामले में दूसरे पक्ष की महिला समेत अन्य कई  लोग जख्मी हो गए थे। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से प्रथम पक्ष के लोगों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top