Advertisements
गवर्निंग काउंसिल सदस्य अधिवक्ता जय शंकर हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में धनबाद क्लब में रविवार को वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बार एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अधिवक्ता जय शंकर (जय सिंह) को भी सम्मानित किया गया। मौके पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार, डीपीएस धनबाद की प्राचार्य डॉ. सरिता सिन्हा, धनबाद के पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल उपस्थित थे।