प्रकृति का पर्व है करम महोत्सव : विधायक मथुरा, करम हमारी संस्कृति है: डा. लीलावती

Advertisements

प्रकृति का पर्व है करम महोत्सव : विधायक मथुरा,

करम हमारी संस्कृति है: डा. लीलावती

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन छात्राओं ने उपवास कर पूरे विधि विधान के साथ करम डाली की पूजा की। पाहन हीरालाल संखवार ने सभी छात्राओ को करम पूजन के महत्व से अवगत कराया।
उदघाटन मुख्य विधायक सह कॉलेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने किया। विधायक ने कहा कि करम महोत्सव प्रकृति का पर्व है। सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि हम प्रकृति के पूजक हैं एवं प्रकृति से सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
बीबीएमकेयू के रसायनशास्त्र विभागध्यक्ष और डीन डा लीलावती ने कहा कि करम हमारी संस्कृति है। महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन से प्राचीन सभ्यता संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है।
बलियापुर अंचल अधिकारी ने मुरारी नायक ने करम परब के महत्व को समझाया एवं प्रतिभागियों की हौसला आफजाई की।
बीबीएम कॉलेज बलियापुर ममता कुमारी, शंकर प्रसाद शर्मा अधिवक्ता धनबाद कोर्ट,  धनेश्वर महतो वाइस प्रेसिडेंट बार एसोसिएशन धनबाद ,वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, मधुसूदन महतो प्रशासक रवि महतो उच्च विद्यालय ने सभी छात्राओं को आशीर्वचन दिया।
इस दौरान महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मंजू कुमारी एवं उनके माता पिता को  अंगवस्त्र,  मोमेंटो एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने नीट 2025 की परीक्षा पास कर एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु एस एन एम एमसीएच मे नामांकन ली है।
प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि महाविद्यालय पिछले 19 वर्ष से करम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। पूरे विधि विधान से पूजन के साथ करम नृत्य प्रस्तुत किया जाता है।
बीरू महतो झूमर टीम ने माहौल में जोश भर दिया। अखाड़ा मे कई टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।  मौके पर प्राचार्य उत्तम कुमार महतो बीबीएम महिला कॉलेज, कार्तिक महतो बीबीएम कॉलेज टुंडी, कैलाश महतो शक्ति स्कूल बलिहारी, रामेश्वर महतो, गोविंद महतो, रंजीत दसौंधी ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर कपूरिया, अजीत महतो, मधु मुखर्जी, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो,  प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी, प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो , प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो , जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top