मजदूर एकता के नारे के बीच मानव दिवस कर्मियों ने दी आरपार की लड़ाई की चेतावनी

Advertisements

मजदूर एकता के नारे के बीच मानव दिवस कर्मियों ने दी आरपार की लड़ाई की चेतावनी

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के धनबाद एरिया बोर्ड अंतर्गत निरसा, मुगमा, चिरकुंडा में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। हालात को देखते हुए यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना का रूप भी ले सकता है। संगठन ने घोषणा की कि आगामी 23 सितंबर को रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में विराट धरना-प्रदर्शन होगा।

धरना स्थल पर मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों के बीच कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि वेतन विसंगति, ईपीएफ-ईएसआई घोटाला, कार्य करवाकर वेतन न देना तथा दुर्घटना में मृत कर्मियों को मुआवजा नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

विभागीय उदासीनता पर कर्मियों का आक्रोश, चेताया—मुख्यालय पर भी होगा विराट आंदोलन

कर्मियों ने याद दिलाया कि 19 अगस्त को एरिया बोर्ड प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। उसमें मानव दिवस कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय की सूची दी गई थी। बावजूद इसके विभागीय पदाधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे और महामंत्री विक्रम भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री के वरीय सचिव की ओर से बार-बार पत्राचार होने के बावजूद विभाग का रुख ढुलमुल बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बोर्ड मुख्यालय पर भी विराट आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

रणधीर वर्मा चौक में जुटेंगे हजारों कर्मी

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष दुलाल कुम्भकार, उप सचिव जोगेंद्र रवानी, उप कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोराई, धनबाद एरिया बोर्ड अध्यक्ष तौफीक कुरैशी समेत अफरोज, छोटू, महेंद्र, परमानंद, परेश, फिरोज सहित दर्जनों कर्मी मौजूद रहे। सभी ने 23 अक्टूबर को रणधीर वर्मा चौक में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top