


करम महोत्सव में जावा नृत्य प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
जामाडोबा के कालीमेला स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में नवयुवक संघ समिति के तत्वावधान में रविवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। जावा नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न जगहों के 52 टीमों ने भाग लिया। जिसमें केंदुआडीह, आजाद सिजुआ, लाहड़गोड़ा आदि क्षेत्रों की बालिकाएं शामिल थी। जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि पर्व के अवसर पर तालाब व नदिया जब भी बच्चे जाए तो उनके अविभावक साथ रहे ताकि मोहलबनी वाली घटना की पुनरावृत्ति न हो। आखड़ा संरक्षक सुभाष महतो ने कहा कि यह पर्व भाई , बहन के बीच प्रेम का संदेश देता है। बहनें व्रत रखकर जावा को पांच दिन के लिए उठती है और नदी या तालाब में विसर्जन किया जाता है। बालिकाओं ने
आजा रे करम गोसाई घारे दुआरे, जावा माथ जालूम किया जावा आदि गीतों पर नृत्य किया। वार्ड 52 के पूर्व पार्षद प्रियंका देवी एवं स्वेता किन्नर ने भी नृत्य में साथ दिया। इस अवसर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए आमलोगों के बीच 300 फलदार पौधों का वितरण किया गया। सफल बनाने में सचिव मनोज महतो, दीपक महतो, राजकिशोर महतो, सूरज महतो, आशिक कर्मकार, अरुण महतो, नितेश महतो, दिलीप महतो आदि शामिल थे।
