मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत

Advertisements

मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत

डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह :
तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव की 36 वर्षीय उगनी देवी, पत्नी किशोरी यादव की शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उगनी देवी अन्य महिलाओं के साथ जलावन लाने जंगल गई थीं। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर और शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मार दिए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वे जंगल में ही गिर पड़ीं।

साथ गई महिलाओं ने किसी तरह उन्हें घर पहुँचाया। बाद में परिजनों ने उन्हें तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां स्थिति गंभीर होने पर बिना इलाज किए उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद बेलाटांड़ अस्पताल ले जाया गया, किंतु वहाँ पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

उगनी देवी की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाकर सिंघो गांव के मुखिया मो. हाशिमउद्दीन मृतका के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top