Advertisements


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराष्ट्रपति पद के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को दिया समर्थन
डीजे न्यूज, रांची :
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ प्रेस / मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।
इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, लोकसभा सांसद रघुराम रेड्डी, पूर्व मंत्री जोबा मांझी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी एवं सरफराज अहमद भी उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में नेताओं ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की रणनीति और एकजुटता का संदेश दिया।
