Advertisements



डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
मलकेरा बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा है। आचार्यों के द्वारा किए जा रहे वेद मंत्रों से चारों दिशाएं गूंज रही है। अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। मंदिर परिसर से राधा-कृष्ण की प्रगिमा को सुस्सजित वाहन पर आसन ग्रहण करा क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। रविवार को प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा, पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।
