रांची में 22 से 24 अगस्त तक देशभर के पहलवानों का होगा महाजुटान

Advertisements

रांची में 22 से 24 अगस्त तक देशभर के पहलवानों का होगा महाजुटान

डीजे न्यूज, रांची : झारखंड की राजधानी रांची राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का गवाह बनने जा रही है। झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से अंडर-23 सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अगस्त तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का स्थल गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, होटवार होगा।

इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 22 अगस्त को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों प्रतिभाशाली पहलवान भाग लेंगे और दमखम दिखाएंगे। इस अवसर पर झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने मंत्री से मुलाकात कर प्रतियोगिता के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top