
भाजपा संगठन महापर्व: मार्च तक पूरा होगा जिलाध्यक्ष चयन, संगठनात्मक बैठक में बनी रणनीति
डीजे न्यूज, गिरिडीह: भाजपा के संगठन महापर्व को लेकर गुरुवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। इसमें जिला चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा और जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बूथ से जिला स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी
बैठक में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर चल रहे संगठन महापर्व की प्रगति की समीक्षा की गई। मार्च के अंतिम सप्ताह तक जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया। इसके तहत—
1 से 5 मार्च तक बूथ अध्यक्षों का गठन पूरा करना है।
6 से 9 मार्च के बीच मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी कर पैनल तैयार करना है।
21 मार्च तक मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत संयोजक, सह-संयोजक और जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न करना है।
भाजपा में कार्यकर्ता को मिलती है शीर्ष पदों तक पहुंच
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 21 मार्च तक जिले के सभी प्रमुख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों को सभी कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने का काम किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, और उनके समर्पण से ही संगठन को मजबूती मिलती है।
बैठक में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संदीप डंगायच, महेंद्र वर्मा, मनोज सिंह, उदय सिंह, रंजीत राय, देवनाथ राणा, अशोक उपाध्याय, दिनेश यादव, प्रदीप साहू, शालिनी बैसखियार, संगीता सेठ, राजेश गुप्ता, सुभाष सिन्हा, अजय सिंह, अरविंद बर्नवाल, पवन साव, गंगाधर वर्मा, राजदेव साहू, मुन्ना सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।