बिरनी में तिरंगे के सम्मान में एकजुट हुआ पूरा प्रखंड, हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Advertisements

बिरनी में तिरंगे के सम्मान में एकजुट हुआ पूरा प्रखंड, हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिरनी प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। हर जगह राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया।

प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रामु बैठा ने तिरंगा फहराया, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साकिब जमाल ने ध्वजारोहण किया। बिरनी थाना में थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, भरकट्टा ओपी में अमन सिंह, बीआरसी भवन में अशोक कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय पलोंजिया में प्रधानाध्यापक श्यामदेव राय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में टूपलाल यादव और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन बीना वरनबाल ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा आदर्श उच्च विद्यालय मनिहारी में प्रधानाध्यापक बालेश्वर यादव, संत कोलंबिया आवासीय विद्यालय चनों में डायरेक्टर अशोक साव, इम्पीरियल पब्लिक स्कूल बिरनी में चन्द्रशेखर प्रसाद वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंचायत भवनों में भी ध्वजारोहण का सिलसिला चला

सिमराढाब: मुखिया दिलीप दास

पडरिया: उपमुखिया किरण कुमारी

कपिलो: मुखिया मुकेश यादव

बिरनी: मुखिया किसुन राम

दलांगी: मुखिया अपसाना खातून

चौंगाखार: मुखिया देवकी देवी

केंदुआ: मुखिया सहदेव यादव

बाराडीह: मुखिया सहदेव यादव

खैरिडीह: मुखिया लालन सिंह

खरखरी: मुखिया अभय राय

अरारी: मुखिया प्रमिला देवी

मनकडीहा: निरंजन वर्मा

जरीडीह: टिकैटी राजामणि सिंह

पेशम: मुखिया रागनी सिन्हा

गादी: मुखिया गुलावती देवी

बरहमसिया: मुखिया विष्णुदेव वर्मा

माखमरगो: मुखिया उमा देवी

हर जगह लोगों ने एकजुट होकर तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल को और भी ऊर्जा से भर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top