Advertisements










विष्णु भैया चौक पर झामुमो नेत्री चमेली देवी ने फराया तिरंगा

डीजे न्यूज, जामताड़ा : जामताड़ा के पूर्व विधायक दिगवंत विष्णु भैया चौक पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं झामुमो नेत्री चमेली देवी जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके साथ सैकड़ों नगरवासी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।













































