
पूर्वी टुंडी में चला झामुमो का सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्रखंड क्षेत्र के मोहलीडीह पंचायत अंतर्गत पियरसोला गांव में झामुमो पूर्व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप हांसदा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान में प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य शत्रुघ्न मंडल भी मौजूद थे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
संदीप हांसदा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्गों और गरीबों के हित में काम करती रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झामुमो से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।
इस अवसर पर गोबिंद मुर्मू, सपन मुर्मू, सुनीता मुर्मू, विजय मरांडी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।