Advertisements



























































बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर के छात्र-छात्राओं की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को तिरंगा झंडा रैली निकाली ग ई। स्कूल प्रांगण से निकली रैली में शामिल बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। रैली में स्कूल के निदेशक अताउर रहमान, प्राचार्य सुरोजित सेन समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे। इसके अलावे क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा रैली निकाली ग ई।



