80 वर्षीय भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक की लहर
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बलियापुर के बुजुर्ग भाकपा माले कार्यकर्ता 80 वर्षीय मो मनीर अंसारी का निधन गुरुवार को हो गया। वे जामा मस्जिद बलियापुर के पूर्व मुव्वजीन थे। उनके निधन का समाचार पाकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, भाकपा माले के अंचल सचिव गणेश महतो, अनवर अली खान, भाजपा के घनश्याम ग्रोवर, देवाशीष पांडे, दिलीप दत्ता, मुफ्ती सलमान काश्मी, हाजी आसफ अली खान आदि उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उनके निधन पर पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, काशीनाथ मंडल आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।