पूर्वी टुंडी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा 

Advertisements

पूर्वी टुंडी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे माहौल के बीच भाजपा ने बुधवार को मैरानवाटांड़ गांव से हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी मोहन कुम्भकार ने किया।यात्रा की शुरुआत मैरानवाटांड़ हरि मंदिर से हुई और पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को तिरंगा फहराने व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। रैली में प्रखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष समीर साव, भीमलाल भंडारी, जानकी रजक और गणेश दां सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top