हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, भाजपाइयों ने की तैयारी बिरनी व भरकट्टा मंडल में भाजपा की कार्यशाला, हर घर तिरंगा लगाने का लिया संकल्प

Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, भाजपाइयों ने की तैयारी

बिरनी व भरकट्टा मंडल में भाजपा की कार्यशाला, हर घर तिरंगा लगाने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बिरनी और भरकट्टा मंडल में भाजपा की ओर से एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। बिरनी मंडल की कार्यशाला पंचायत भवन में तथा भरकट्टा मंडल की कार्यशाला मनकडीहा पंचायत भवन में हुई।

कार्यशालाओं में जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण पांडेय और लक्ष्मण दास ने अभियान की सफलता के लिए पंचायतवार प्रभारी नियुक्त किए। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा बिरनी में ऐतिहासिक होगी और हजारों की संख्या में भाजपाइयों के साथ ग्रामीण भी भाग लेंगे। अभियान के तहत प्रखंड का कोई भी घर तिरंगा लगाने से वंचित नहीं रहेगा।

अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक पंचायत में प्रभारी नियुक्त किए गए, जिनमें पडरिया से कामेश्वर यादव, कपिलो से आदित्य साव, बंगराकला से सुभाष दास, दलांगी से शंकर राणा, माखमरगो से मितलाल यादव, बिरनी से किशुन राम, सिमराढाब से दिलीप दास, बरहमसिया से प्रेमचंद कुशवाहा, अरारी से लक्ष्मण प्र सिंह, तेतरिया सलयडीह से सुभाष वर्मा, केंदुआ से विजय यादव, जरीडीह से बिरेंद्र यादव, खैरीडीह से संतोषी चौधरी और खरखरी से बबलू राय शामिल हैं।

उत्साह और संकल्प से भरा माहौल

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव ने की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह जिला मंत्री देवनाथ राणा, जिला मीडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी, भाजपा वरिष्ठ नेता तुलसी यादव, प्रकाश सिन्हा, मंडल महामंत्री बिरेंद्र यादव, मनोज चंद्रवंशी, रामसहाय सिंह, विजय भारती, छत्रधारी दास, पिंटू साव, तालेबर उर्फ कमलकांत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को लेकर लोग उत्साहित हैं और हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top