जामताड़ा मेंं भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ-सफाई कर किया माल्यार्पण

Advertisements

जामताड़ा मेंं भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ-सफाई कर किया माल्यार्पण

शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, बुधवार को होगी तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, जामताड़ा : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने शहर के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया।

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी दल है। आज हमने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यह हमारे लिए गौरव का अवसर है जब हम अपने देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद कर सकते हैं। हम उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलेंगे और उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे।

स्मारकों की सज्जा और नमन

कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर और फूलों से सजाकर स्मारकों को स्वच्छ व आकर्षक बनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा बुधवार को

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कल (बुधवार) शाम 4 बजे स्थानीय गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top