देशभक्ति के रंग में रंगा जामाडोबा 

Advertisements

देशभक्ति के रंग में रंगा जामाडोबा

डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:

भाजपा भागा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली ग ई। जामाडोबा हॉस्पिटल मोड़ से पद यात्रा करते हुए भाजपाई जोड़ापोखर स्थित शहीद शशिकांत पांडेय चौक पहुंचे। इस दौरान भाजपाई वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। सभी हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया था।

जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि यह कार्यक्रम आमलोगों में देश के प्रति समर्पण भावना को जागृत करना है ताकि हर घर मे तिरंगा दिखे। आज हमें एकजुट होने की जरूरत है। मौके पर मंडल अध्यक्ष बच्चा गिरी, मानस प्रसून, प्रियंका देवी, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु कांत त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, नित्यानंद मंडल, शुभम बनर्जी, विशाल मुखर्जी, अशोक झा आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top