
शक्ति कॉलेज परिवार ने दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में मंगलवार को झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय दिशाेम गुरु शिबू सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई ।
प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड ने एक बहुत ही बड़ी हस्ती को खोया है। दिशोम गुरु ने झारखंड आंदोलन को धार देकर अलग राज्य निर्माण में महती भूमिका निभाई। उनके त्याग और संघर्ष को झारखंड हमेशा याद करता रहेगा। उनकी कमी को निकट भविष्य में कोई पूरा नहीं कर सकता।
मौके पर उत्तम कुमार महतो प्राचार्य बीबीएम महिला महाविद्यालय मदईडीह, गोविंद महतो प्रधानाध्यापक शहीद शक्ति नाथ महतो उच्च विद्यालय सिजूआ, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, राजीव रंजन सिंह, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो , प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो , जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।