तोपचांची प्रखंड झामुमो ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद:
झारखंड निर्माता, महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा तोपचांची प्रखंड कमेटी की ओर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी सहित अन्य लोगों ने गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि गुरुजी के निधन से पूरे झारखंड सहित देश में एक शोक की लहर फैल गई है और हम सभी अपने आप को अनाथ महसूस कर रहे हैं।
गुरुजी के निधन से जो कमी हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, सचिव नवल किशोर केवट, जिला उपाध्यक्ष अकबर अंसारी, कृष्णकांत मेहता, महालाल सोरेन, दिनेश महतो, दुर्गा महतो, रामटहल महतो, सुरेंद्र प्रसाद, अर्जुन रजवार, बानेश्वर महतो, मूलचंद महतो, शेखर सिंह, सोहन महतो, मो. फरीद, हनीफ अंसारी, विजय मोहली, टालेश्वर महतो, अंगेश महतो, मो ज़ुबैर, सुशील साव, शंकर राय, सुरेश तुरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।