Advertisements

कांग्रेसियों ने किया दिशोम गुरु को नमन
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर कतरास स्थित कांग्रेस के प्रधान कार्यालय कतरास में शोकसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के एक युग का अंत और दिशोम गुरु के निधन से राज्य को बड़ी क्षति हुई हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में माधो सिंह, राजा राम यादव, रोहित वाही, जियाहुल हक, सौकत खान, प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, झामुमो नेता मुकेश गुप्ता, सोनू चौहान, इकबाल हुसैन,अमित महतो, कुंदन भुईया, रिंकू केशरी, मनीष केशरी आदि थे।