आज झारखण्ड की आत्मा रो रही है: नीलम मिश्रा
डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, आदिवासी समाज के महान प्रहरीऔर झारखंडी माटी के सच्चे सपूत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन ने मन को झकझोर कर रख दिया है।
यह न सिर्फ एक राजनेता का निधन है बल्कि एक युग का अंत है । झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह केंद्रीय पैनलिस्ट नीलम मिश्रा ने पूर्व सीएम के निधन पर उक्त बातें कहीं। नीलम ने कहा कि उनकी विचारधारा, संघर्षों, विरासत को याद रखते हुए प्रण करते हैं कि दिशोम गुरु का सपना, सशक्त और आत्मनिर्भर झारखण्ड
को हम साकार करेंगे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समस्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दें।