22वें दिन 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलार्पण
डीजे न्यूज, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला के 22वें दिन शुक्रवार अहले सुबह 04:15 बजे से बाबा मंदिर में जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,65,426 है। इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 48,583 आंतरिक अर्घा से 1,08,765 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 8078 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।