सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी ग ई भावपूर्ण विदाई 

Advertisements

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी ग ई भावपूर्ण विदाई

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद:

राजकीय मध्य विद्यालय, बोकाथान (भीमाटांड़) में गुरुवार को आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद चौधरी को भावपूर्ण विदाई दी ग ई।

अध्यक्षता महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो ने की। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिवार की ओर से बुके एवं रामायण पाठ भेंट किया गया।

शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उनके सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सभी ने सराहना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानजनक जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top