सरगना रोहित ने किया खुलासा-गिरिडीह से हुआ था मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक 

Advertisements

सरगना रोहित ने किया खुलासा-गिरिडीह से हुआ था मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक 

सील पैक प्रश्न पत्र को ब्लेड से काटकर चोरी किया और उसका पीडीएफ बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

कंबल और चटाई में छिपाकर ले जाया गया था प्रश्न पत्र, जब्त

डीजे न्यूज, कोडरमा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू-बरगंडा इलाके से मुख्य आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य पांच लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पेपर लीक का तरीका उजागर

 

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें गिरिडीह में प्रश्न पत्रों से भरे वाहन से माल उतारने के लिए श्रमिक के रूप में लगाया गया था। इसी दौरान उन्होंने सील पैक प्रश्न पत्र को ब्लेड से काटकर चोरी किया और उसका पीडीएफ बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें से लीक हुए 10वीं विज्ञान के प्रश्न पत्र की प्रतियां बरामद हुई हैं। जांच के दौरान उस कंबल और चटाई को भी जब्त किया गया है, जिसमें प्रश्न पत्र छिपाकर ले जाया गया था।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

 

रोहित कुमार

 

मुकेश कुमार

 

लालमोहन कुमार

 

 अशु कुमार पांडेय

 

 कृष्णा कुमार पांडेय

 

कमलेश कुमार

 

इन सभी आरोपियों की उम्र, व्यवसाय और पते की पुष्टि की जा रही है।

 

पुलिस ने की ये बरामदगी :

 

 10वीं विज्ञान का प्रश्न पत्र

 

 

 कंबल और चटाई (जिसमें प्रश्न पत्र छिपाए गए थे)

 

 

 कुल 06 मोबाइल फोन (प्रश्न पत्र की डिजिटल कॉपी सहित)

 

 

 

जांच टीम में शामिल अधिकारी:

 

 अनिल कुमार सिंह – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा

 

  रतिभान सिंह – पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कोडरमा

 

पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार इस मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top