बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के फिर अध्यक्ष बने संजय शर्मा और धर्म प्रकाश महासचिव  

Advertisements

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के फिर अध्यक्ष बने संजय शर्मा और धर्म प्रकाश महासचिव  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक बैठक शनिवार को एलआईसी शाखा परिसर गिरिडीह में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय शर्मा को पुनः शाखा अध्यक्ष और धर्म प्रकाश को सचिव चुना गया।

बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा और महासचिव जे.सी. मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इनके अलावा मंडल के अन्य पदाधिकारी – संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, रामायण गुप्ता, सहायक सचिव सुबीर कुमार राम, सुदर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौबे, कुंदन सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शाखा सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए देश में आर्थिक असमानता, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण की गति तेज की जा रही है, जिससे रोजगार सृजन में गिरावट आई है। धर्म प्रकाश ने चिंता जताते हुए कहा कि एलआईसी का 3.5 प्रतिशत शेयर पूर्व में बेचा गया और अब 6.5 प्रतिशत और बेचने की योजना बनाई जा रही है, जो देश और बीमाधारकों के हित में नहीं है। मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने देश में मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया सरकार का महिमामंडन करने में लगी है, जबकि वास्तविक समस्याएं उपेक्षित हैं।

महासचिव जे.सी. मित्तल ने कहा कि बीमा कर्मचारी देशवासियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, जो किसी सैनिक के कर्तव्य के समान है। उन्होंने LIC में घटते कर्मचारियों की संख्या को चिंताजनक बताया और बेहतर ग्राहक सेवा के लिए वर्ग III एवं IV के कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की मांग की। बैठक के उपरांत सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गिरिडीह के स्नेहदीप वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। मिठाई पाकर वृद्धाश्रम के निवासी काफी प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू, सहायक सचिव प्रवीण कुमार हांसदा, संयुक्त सचिव विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, कुमकुम वर्मा, उमानाथ झा, विनय कुमार, श्वेता कुमारी, रोशन कुमार, राजेश कुमार, अंशु कुमारी सिंघानिया, सबा परवीन, नीतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम मेहता, माहेश्वरी वर्मा, प्रदीप प्रसाद, विजय मंडल, नीरज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top