
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मिले झरिया विधायक, धनबाद से वेल्लोर तथा न ई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने का किया आग्रह
डीजे न्यूज, धनबाद:
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की। विधायक ने धनबाद से वेल्लोर (चिकित्सा के लिए) एवं नई दिल्ली (शैक्षणिक व व्यावसायिक कारणों हेतु) के लिए विशेष ट्रेन संचालित करने, धनबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में बोर्डिंग कोटा बढ़ाने की मांग की। विधायक रागिनी ने रेल राज्य मंत्री को बताया कि धनबाद एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र है। यहां से बड़ी संख्या में छात्र, मरीज और व्यवसायी वेल्लोर एवं दिल्ली की यात्रा करते हैं। वर्तमान में ट्रेनों की सीमित उपलब्धता के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
प्रमुख मांगे
विधायक ने गंभीर रोगियों एवं उनके परिजनों हेतु वेल्लोर के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था करने, छात्रों एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु
धनबाद से नई दिल्ली के लिए एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन और धनबाद से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन करने,
स्थानीय यात्रियों को आसानी से टिकट से प्राप्त करने हेतु धनबाद से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में बोर्डिंग कोटा बढ़ाने का आग्रह किया।
विधायक रागिनी ने कहा कि भारत सरकार उक्त सभी जनहितकारी मांग पर सकारात्मक विचार कर धनबादवासियों को शीघ्र राहत देगी।