Advertisements

दूसरी सोमवारी को 3 लाख 62 हजार 198 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
डीजे न्यूज, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुंची। सोमवार अहले सुबह 04:07 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। दूसरी सोमवारी को जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3,62,198 है। बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,66,985, आंतरिक अर्घा से 1,95,213 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।