


हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गुल्हाड़ी के साथ खून लगा गंजी व गमछा बरामद
डीजे न्यूज, धनबाद:
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय दामुमुड़ा के पास शुक्रवार को जयपुर निवासी कामेश्वर मंडल पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो ग ई थी। मृतक के भाई कृष्णा मंडल के फर्द बयान के आधार पर सपनपुर गांव के रहने वाले अशोक मंडल के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपित अशोक को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया। साथ ही हमला करने के दौरान आरोपित के द्वारा पहने ग ए गंजी व गमछा को जब्त किया है, जिस पर खून के धब्बे हैं। घटनास्थल के पास से मृतक का एक पुराना गमछा व फटा हुआ बेडशीट भी पुलिस को मिला है। पुलिस आरोपित को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हत्या का कारण
कामेश्वर की मौत के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि मृतक “रोज वैली” नामक चिटफंड कंपनी में सन् 2000 के आस पास कार्य करता था। मृतक के कहने पर अशोक मंडल कुछ पैसा निवेश किया था। इसके बाद कंपनी बंद होने के पश्चात अशोक मंडल बराबर कामेश्वर मंडल को पैसा वापस करने की बात बोलकर गाली गलौज तथा जान मारने की धमकी देता था। उसी बात को लेकर अशोक मडल के द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से कामेश्वर मंडल के उपर जनलेवा हमला किया गया।
छापामारी में ये थे शामिल
रजनी कान्त, पु०अ०नि०, थाना प्रभारी, बरवाअड्डा थाना। अघनु मुण्डा, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना (अनुसंधानकर्ता)। सोमेश्वर कुमार सिंह, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना।
रॉबिन्सन मुण्डरी, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना। सुधीर कुमार, स०अ०नि० बरवाअड्डा थाना।
