Advertisements

जोगता नागरिक समिति ने लगाया जोर
डीजे न्यूज, सिजुआ,धनबाद : जोगता फिल्टर प्लांट को चालू कराने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर 28 फरवरी को मोदीडीह कोलियरी में प्रस्तावित चक्का जाम अंदोलन को सफल बनाने के लिए जोगता नागरिक समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को समिति सदस्यों ने जोगता आंबेडकर नगर में बैठक की।
समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा ने हक पाने के लिए आंदोलन में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील लोगों से की। शंकर पासवान, मनोज कालिंदी, अलखी देवी, राजो देवी, बुधन भुईयां, मनोज पासवान, लूटी यादव, राम बालक यादव, राजेश भुइयां, अक्षय लाल भुइयां, शंभू यादव, बिंदिया देवी, अकसीया देवी, चान मुनी देवी, गुड़िया खातुन, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे।