झारखंड के पर्यटन के साथ साथ अध्यात्म से भी रूबरू कराएगा शिवलोक परिसर : नमन प्रियेश लकड़ा  देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के लिए महादेव के विभिन्न रूपों का भव्य दर्शन : उपायुक्त

Advertisements

झारखंड के पर्यटन के साथ साथ अध्यात्म से भी रूबरू कराएगा शिवलोक परिसर : नमन प्रियेश लकड़ा

देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के लिए महादेव के विभिन्न रूपों का भव्य दर्शन : उपायुक्त

डीजे न्यूज, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा व बेहतर अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  नमन प्रियेश लकड़ा ने शिवलोक परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भव्य त्रिलोक दर्शन जीवंत प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रदर्शनी में बने कलाकृतियों, बाबा मंदिर का दिव्य प्रारूप, झारखंड के सांस्कृतिक रंगरूप के अलावा महादेव के विभिन्न रूपो के दर्शन हेतु बनाये गए जीवंत विभिन्न कलाकृतियों व कलाकारों के कार्यों की सराहना की।

इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार के दिशा निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि शिवलोक परिसर में श्रद्धालुओं को एक नई अनुभूति के साथ किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जहाँ श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगो के लिए बाबाधाम के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी के साथ-साथ संध्या बेला भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को एक अच्छी और सुखद अनुभूति प्राप्त हो। इसके अलावा शिवलोक परिसर में प्रकृति से प्रेम भाव को दर्शाते हुए झारखंड से प्रकृति पर्व की महत्ता को बताने का प्रयास किया है। साथ ही शिवलोक के मध्य में होगा बैद्यनाथ मंदिर का दिव्य प्रारूप बनाया गया है। आगे झारखंड में मनाये जाने वाले कर्मा, सरहुल, बंधना, बट सावित्री पूजा जैसे पर्व-त्योहार के स्टॉल लगाये गए हैं।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी  रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top