भागाबांध के दिवंगत दिव्या के परिजनों से मिले विधायक राज

Advertisements

भागाबांध के दिवंगत दिव्या के परिजनों से मिले विधायक राज
डीजे न्यूज, धनबाद:
भागाबांध के पासीधौड़ा में रविवार को ठनका की चपेट में आने से स्वर्गीय राकेश पासी की 12 वर्षीय पुत्री दिव्या की मौत हो ग ई थी। सोमवार को विधायक राज सिन्हा ने उनके आवास पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। मालूम हो कि
ठनका से गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसे एस एस एन एम सी एच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विधायक राज ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर 4 लाख आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि यह एक बेहद दुखद क्षण है।  उन्होंने हर संभव मदद की बात कही। मौके पर रामविलास राम, रामकेश गुप्ता, बालमुकुंद राम, टुन्नु यादव, मनोज भारती, महेश पासी, जोगी पासी, मिथुन ठाकुर, मनोज मालाकार सहित आमलोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top