धनबाद स्टेशन के साथ-साथ धनबाद-गोमो रेलखंड में चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद मंडल में शुक्रवार को धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद स्टेशन के साथ-साथ धनबाद-गोमो रेलखंड में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के परिणामस्वरूप 75 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे 26,152 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी ग ई।