भोगनाडीह लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Advertisements

भोगनाडीह लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
सरकार पर लगाया आदिवासी विरोधी होने का आरोप
डीजे न्यूज, गिरिडीह : साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस के मौके पर आदिवासियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह भाजपा महानगर ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि हुल दिवस जैसे इतिहास और संघर्ष के प्रतीक दिवस पर आदिवासी समाज पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी जनविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह घटना न केवल आदिवासी अस्मिता पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का भी प्रतीक है। भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड की जनता इस दमनकारी रवैये को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जवाब देगी। भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और अगर जरूरत पड़ी तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन में ‘हेमंत सरकार हाय-हाय’, ‘आदिवासियों पर जुल्म नहीं सहेगा झारखंड’, ‘लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी’ जैसे नारों से टावर चौक गूंज उठा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी, सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, संदीप दंगाइच, कामेश्वर पासवान, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, सुमित सिंह, सिकंदर हेंब्रम, विवेक गुप्ता उर्फ विक्की, भाजपा नेत्री शालिनी वैश्यकियार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top