Advertisements

राजगंज पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा, चार पहिया वाहन जब्त
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):
राजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कतरास रोड से एक ईको फोर व्हीलर को जब्त किया, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा लोड पाया गया।पुलिस ने वाहन चालक व अन्य लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। इस वाहन से अवैध रूप से गुटखा की तस्करी की जा रही थी। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी खेप पकड़ी गई, जिससे प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध सप्लाई पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है