राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर: विधायक राज, जनहित के कार्यों की अनदेखी: विधायक रागिनी 

Advertisements

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर: विधायक राज, जनहित के कार्यों की अनदेखी: विधायक रागिनी

डीजे न्यूज, धनबाद:

हेमंत सरकार में पूरे झारखंड सहित धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में विफलता के खिलाफ भाजपा धनबाद महानगर की ओर से धनबाद विधानसभा एवं झरिया विधानसभा ने संयुक्त रूप से गरभुडीह स्थित धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया की विधायक रागिनी सिंह शामिल हुए।

इस दौरान नेताओं ने झारखंड की हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “भ्रष्टाचार बंद करो” “आम लोगों को अधिकार देना होगा” “हेमंत सरकार हाय- हाय”  “बिजली पानी दे न सके वो सरकार निक्कमी है” जैसे नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया।

धनबाद विधायक राज ने संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी बढ़ गई है। हेमंत सरकार ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद में राज्य को उलझा कर रख दिया है। नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं की सुधि लेने वाला कोई नही। हेमंत सरकार में सरकारी पदाधिकारी अपनी मनमानी चला रहे हैं। आज सभी क्षेत्रों से आम लोगों की राशन वितरण में गड़बड़ी, आवास योजनाएं या सामाजिक सुरक्षा पेंशन की शिकायतें आए दिन आ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बिजली की लचर व्यवस्था से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार में अवैध बालू, पत्थर, कोयला की जमकर लूट हो रही है। हेमंत सोरेन की सरकार में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठने वाले।

झरिया विधायक रागिनी ने कहा कि जनहित के कार्यों की अनदेखी कर हेमंत सरकार सिर्फ लूट में लगी है। चुनाव के पूर्व किए गए सभी वायदे झूठ साबित हुए। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हेमंत सरकार में छात्र, किसान, महिला एवं व्यापारी सभी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। चुनाव के पूर्व वोट लेने के लिए सभी महिलाओं के लिए महिला सम्मान देने का झूठा वायदा किया गया और चुनाव के बाद इस योजना के पात्रता में कई नियम जोड़ दिए ग ए।

महानगर अध्यक्ष श्रवण ने कहा कि, हेमंत सरकार के कुशासन और भ्रष्ट व्यवस्था की वजह से झारखंड में बच्चों तक का निवाला भी सुरक्षित नहीं रह गया है। मिड डे मील जैसी योजनाओं में लूट और घोटाले मासूम बच्चों की सेहत से खिलवाड़ यह दिखाती है की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर मोर्चे पर विफल राज्य की हेमंत सरकार खुद भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी है।

प्रदर्शन के बाद धनबाद उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को माँगपत्र सौंपा गया।

संबोधित करने वाले मुख्य लोगों मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, मानस प्रसुन, मुखिया रमेश सिंह, मुखिया मनोज सिंह, दिलीप सिंह चौधरी, रूपेश सिन्हा आदि थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हंसदा, विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, अजय निषाद, प्रियंका देवी, अभिमन्यु कुमार, रीता यादव, राजकिशोर जैना, रवि सिन्हा, महावीर पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, अरुण राय, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बच्चा गिरी, गोविंद राउत, राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, अवधेश शाह, सूरज पासवान, रंजय सिंह, सदानंद बर्नवाल, गुडू वर्मा, मेघनाथ वर्मा, सुमन सिंह, मौसम सिंह, तमाल राय, मनोज रिंकू, विज्येंद्र कुमार, सत्येंद्र ओझा, उचित महतो, गीता सिंह, मेनका देवी, प्रयाग रविदास, शिवान्स श्रीवास्तव, श्यामल राहा, अखिलेश झा, इंद्रकांत झा,बबलू सिंह सहित हजारो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top