
धनबाद महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपाइयों ने किया योग
डीजे न्यूज, धनबाद:
भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के तत्वावधान में जिले के सभी मंडलों में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर लगाकर सामूहिक रूप से योग किया गया।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत और भारत की शक्ति है। योग दिवस पर सामूहिक योग कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को स्मरण किया और योग को अपने जीवन का भी हिस्सा बनाए रखने का संकल्प लिया।
सदर मंडल अध्यक्ष राजा राम दत्ता की अध्यक्षता में जगजीवन नगर स्थित बुद्धा पार्क में शिविर का आयोजन किया गया। विधायक राज सिन्हा, जिला महामन्त्री सह प्रभारी मानस प्रसून, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, नित्यानंद मंडल, मुकेश सिंह, विजय रजक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।
विधायक राज ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं.यह आत्मा का संगीत है। योग वह कला है जो शरीर को शक्ति, मन को शांति और आत्मा को प्रकाश देता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और नेतृत्व में आज भारत के साथ पूरा विश्व योगमय हो रहा है। विधायक ने सभी लोगों से नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि, वन अर्थ वन हेल्थ के मंत्र के साथ आइये, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने मंडल अध्यक्ष बच्चा गिरी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में भागा मंडल में प्रभारी विष्णु त्रिपाठी, महावीर पासवान, योग शिक्षक ओमजी, सुजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। महानगर अध्यक्ष श्रवण ने कहा कि योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं एक अनुशासित जीवन पद्धति है, जो तन- मन व आत्मा को संतुलित करती है।
भूली मंडल में मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान की अध्यक्षता में अटल पार्क प्रांगण में योग शिविर आयोजित की गई। जिला मंत्री पंकज सिन्हा प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए। सत्येंद्र ओझा, सोशल मीडिया प्रभारी सह पूर्व पार्षद रंजीत सिंह बिल्लू, जितेंद्र कुमार, ललन मिश्रा, समाजसेवी मानस रंजन पाल, इंद्रकांत झा, कुणाल सिंह, महेश सिंह एवम अन्य कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया।
बैंक मोड़ मंडल में मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी की अध्यक्षता में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हाँसदा के साथ, मनईटांड मंडल में मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बरटांड मंडल में बेकारबाँध, जिला परिषद निरीक्षण भवन प्रांगण में मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल की अध्यक्षता, प्रभारी भाजयुमों प्रदेश महामन्त्री रूपेश सिन्हा एवं रीता यादव, पूर्व पार्षद अशोक पाल, राणा सिंह, मनोज रिंकू, डी के सिंह के साथ सभी लोगों ने योग किया।