चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव
डीजे न्यूज, धनबाद:
दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर मंडल के सलगा झरी वेस्ट केबिन पर विकास कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। देखिए विवरण
23 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18019/18020 झाड़ग्राम – धनबाद- झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस के परिचालन को निरस्त किया गया है।
21 जून से 23 जून तक खुलने वाली गाड़ी सं. 68085/68086 बरकाकाना- टाटा- बरकाकाना मेमू के परिचालन को निरस्त किया गया है।
21 जून से 23 जून तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13301 धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर किया गया है। 21 जून से 23 जून तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13302 टाटा- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया गया है।